top header advertisement
Home - उज्जैन << घर में अकेली महिला के साथ दुष्कर्म:घबराई महिला ने 5 दिन बाद दर्ज कराया केस

घर में अकेली महिला के साथ दुष्कर्म:घबराई महिला ने 5 दिन बाद दर्ज कराया केस


नागदा में एक दलित महिला ने मंडी थाने में बुधवार को दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई।

जूना नागदा में पांच दिन पूर्व हुए महिला के साथ दुष्कर्म का मामला मंडी पुलिस के पास पहुंचा। 23 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि विगत 29 जून को वह अपने घर पर अकेली थी। तभी अजय पिता मांगीलाल राठौर घर में घुस आया। विरोध करने के बावजूद उसने गलत काम किया।

पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद से महिला डरी हुई थी। इसलिए अपराध होने के 5 दिन बाद महिला ने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी अजय पर धारा धारा 450, 376, 376, 506 (2)(n) आईपीसी में केस दर्ज किया है।

Leave a reply