महामंडलेश्वर मन्दाकिनी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज, आत्महत्या का किया प्रयास
उज्जैन- महामंडलेश्वर मन्दाकिनी पर एफआईआर दर्ज होने के बाद उन्होंने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। उज्जैन के निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर मन्दाकिनी पर 7.5 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया। धोखाधड़ी के आरोप में महामंडलेश्वर पर एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया।