दो दिन से छाए बाद सोमवार दोपहर को छंट गए।
दो दिन से छाए बाद सोमवार दोपहर को छंट गए। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो गई है। शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री पर पहुंच गया जो रविवार को 39.5 डिग्री पर था।
उधर, न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आई है। सोमवार को यह 24 डिग्री रहा जबकि रविवार को यह 27 डिग्री पर पहुंच गया था। आर्द्रता सुबह 47 और शाम को 21 फीसदी रही। हवा की रफ्तार सुबह-शाम दोनों वक्त एक समान यानी 6, 6 किलोमीटर प्रतिघंटा रही।