top header advertisement
Home - उज्जैन << यदि देश का संविधान बचाना है तो हमें कांग्रेस को फिर लाना होगा

यदि देश का संविधान बचाना है तो हमें कांग्रेस को फिर लाना होगा


यदि देश के संविधान को बचाना है तो कांग्रेस को फिर लाना होगा। युवाओं को रोजगार देने, किसानों व व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने तथा महंगाई व भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कांग्रेस की सरकार जरूरी है। यह बात प्रत्येक मतदाता तक पहुंचाना है। गुरुवार को अभा कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप इंदौरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा।

वे यहां कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी महेश परमार के समर्थन में संबोधित कर रहे थे। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित उज्जैन उत्तर के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के इस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को जीत के लिए संकल्प भी दिलाया गया। प्रत्याशी परमार ने भी संबोधित किया। बोले कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर हैं। उदाहरण देकर हमें ये बातें मतदाताओं तक पहुंचाना होगी। प्रवक्ता राजेश तिवारी ने बताया कि सम्मेलन में पूर्व सांसद सत्यनारायण पंवार, मनोहर बैरागी, माया त्रिवेदी, चेतन यादव, अशोक भाटी, विवेक यादव, महेश सोनी, अशोक यादव मौजूद थे।

Leave a reply