top header advertisement
Home - उज्जैन << गलत काम करने वाला सेवादार आष्टा से गिरफ्तार

गलत काम करने वाला सेवादार आष्टा से गिरफ्तार


बड़नगर रोड स्थित दंडी सेवा आश्रम में पंडिताई की शिक्षा ग्रहण करने वाले नाबालिग किशोरों के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाले दूसरे आरोपी को भी महाकाल थाना पुलिस ने आष्टा से गिरफ्तार कर लिया है।

महाकाल थाना पुलिस ने दंडी सेवा आश्रम में तीन नाबालिग किशोरों के साथ अनैतिक कार्य करने वाले आश्रम के आचार्य राहुल शर्मा व सेवादार अजय ठाकुर के िखलाफ मंगलवार देर रात अप्राकृतिक कृत्य एवं पॉस्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने आचार्य राहुल शर्मा को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इधर, गुरुवार सुबह पुलिस की टीम आष्टा में अपने घर में छुपे सेवादार अजय ठाकुर को भी गिरफ्तार कर उज्जैन लेकर आई। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इधर, आश्रम में करीब 15 दिन पहले ही इस मामले की शिकायत आश्रम संचालक गजानंद सरस्वती को की गई थी लेकिन उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की बजाए सेवादार अजय ठाकुर को आश्रम से निकाल दिया। एक-एक कर आश्रम के 19 नाबालिग किशोरों ने इसकी शिकायत की तो आश्रम संचालक ने पुलिस को सूचना दी। महाकाल थाना प्रभारी अजयकुमार वर्मा ने बताया मामले में जांच जारी है। यह सही है कि आश्रम संचालक को 15 दिन पहले ही ऐसी घटनाएं होने की शिकायत मिल गई थी। आश्रम संचालक की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

Leave a reply