सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत
उज्जैन | आगर रोड पर बुधवार रात आयशर वाहन आैर इको कार की टक्कर में घायल एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।
चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया रामगंज मंडी निवासी कल्पना पति गणेश पंवार इंदौरगेट क्षेत्र में रिश्तेदार पूजा की शादी समारोह में शामिल होने के लिए परिवार सहित आई थीं। वापस घर जा रही थीं। इस दौरान आयशर वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इसमें कल्पना सहित 7 लोग घायल हो गए थे। दुल्हन पूजा को भी चोट आई थी। उपचार के दौरान कल्पना की मौत हो गई। पुलिस ने आयशर वाहन को जब्त कर लिया है।