गुरुवार करीब 11 बजे कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार की रैली और आम सभा होगी
गुरुवार करीब 11 बजे कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार की रैली और आम सभा होगी जिसमें राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, राज्य सभा सदस्य विवेक तन्खा शामिल होंगे।
उज्जैन-आलोट लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार की बड़ी सभा होगी। कांग्रेस के महेश परमार की इस चुनाव में ये सबसे बड़ी सभा मानी जा रही है। परमार ने बताया कि सचिन पायलट, जीतू पटवारी, विवेक तन्खा सभी सुबह उज्जैन पहुंचकर सबसे पहले सभा में शामिल होंगे। इसके बाद वे निकल जाएंगे। सभा के बाद नामांकन रैली निकलेगी, जो कि संत बालीनाथ प्रतिमा चौराहा पर समाप्त होगी। इसके बाद कांग्रेसी नामांकन दाखिल करने जाएंगे।