top header advertisement
Home - उज्जैन << गुड़ी पड़वा 9 अप्रैल एवं विक्रमोत्सव पर िशप्रा नदी के तट पर 5 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे

गुड़ी पड़वा 9 अप्रैल एवं विक्रमोत्सव पर िशप्रा नदी के तट पर 5 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे


उज्जैन | गुड़ी पड़वा 9 अप्रैल एवं विक्रमोत्सव पर िशप्रा नदी के तट पर 5 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। नगर निगम द्वारा घाटों पर सफाई, रंगाई पुताई का कार्य करते हुए दीप रखने के लिए ब्लॉक बनाए जाने का कार्य भी प्रारंभ कर दिया है। ब्लॉक निर्माण की शुरुआत गुरुवार को दत्त अखाड़ा घाट क्षेत्र से की गई है।

प्रत्येक ब्लॉक में 225 दीप जमाए जाएंगे, इसके लिए निर्धारित ले-आउट के अनुसार ही ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है। इस साल गुड़ी पड़वा पर घाटों पर 26 लाख दीप एक साथ प्रज्वलित करते हुए एक नया विश्व कीर्तिमान रचा जाना था, लेकिन आचार संहिता के कारण निगम द्वारा 5 लाख दीपक प्रज्वलित करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत घाटों पर ब्लॉक बनाने की शुरुआत भी हो गई है। घाटों को अलग-अलग सेक्टर में विभाजित किया है और सबसे पहले शुरुआत दत्त अखाड़ा घाट क्षेत्र से की गई है। निगम आयुक्त आशीष पाठक ने घाटों का निरीक्षण करते हुए दीपोत्सव की प्रारंभिक व्यवस्थाओं के लेकर आवश्यक निर्देश दिए हैं।

घाटों को अलग सेक्टर में बांटा

Leave a reply