top header advertisement
Home - उज्जैन << श्री दादू दयाल महाराज के 480 वें प्रकाशोत्सव पर मना होली उत्सव

श्री दादू दयाल महाराज के 480 वें प्रकाशोत्सव पर मना होली उत्सव


उज्जैन। दादूराम आश्रम पिपली नाका पर ब्रह्म ऋषि संत प्रवर श्री दादू दयाल जी महाराज के 480 वें प्रकाशोत्सव के साथ होली महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर परम पूज्य गुरुदेव सिद्ध बाबा तपोनिष्ट मोहन दास जी महाराज के जन्मोत्स व निर्वाण महोत्सव का आयोजन भी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञान दास जी महाराज के सानिध्य संपन्न हुआ।  
11 ब्राह्मणों ने पंडित नारायण शास्त्री के आचार्यत्व में पूजन किया। महाआरती, होली महोत्सव एवं संतों के भंडारे में महंत राघवेंद्र दास, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी, वीरेंद्र त्रिवेदी, श्याम महेश्वरी, भगवान शर्मा, दिनेश रावल, अशोक जाट, योगेश मीणा, धनराज बोरासी, पुजारी जस्सू गुरु महाराज, बालकृष्ण रावल, सुधीर सांखला, पुष्पेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, श्रवण दास स्वामी, राजेंद्र दास स्वामी, लच्छू साहनी, रमेश जाट, पाठक जी, विक्रम मौर्य, विशाल यादव, यश कुमावत, सुभाष कुमावत, बलराम कुमावत, नरेंद्र मोटवानी, आशीष गुप्ता, आदित्य राज कुमावत, पुजारी नीलेश गुरु, विवेक पंथी, महिला मंडल साध्वी मुरलीका दीदी, कमला राठौर, उर्मिला रावल, शशि कुमावत, प्रीति कुमावत, उमा शर्मा, खुशी पांचाल, श्रुति रावल, सुषमा स्वामी, स्वाती स्वामी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने कार्यक्रम में भाग लेकर होली उत्सव का आनंद लिया। 

Leave a reply