top header advertisement
Home - उज्जैन << सुने रास्तों पर वृद्ध महिलाओं के गले व कानों से आभूषण झपटने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सुने रास्तों पर वृद्ध महिलाओं के गले व कानों से आभूषण झपटने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।


सुने रास्तों पर वृद्ध महिलाओं के गले व कानों से आभूषण झपटने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर रतलाम के अलावा उज्जैन जिले में भी घटना को अंजाम दिया है।

रतलाम के जावरा के थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत 6 मार्च को भुलीबाई (60) पति चुन्नीलाल प्रजापत निवासी ग्राम डोडियाना के साथ सुबह लगभग 10.30 बजे घर से खेत पर काम करने जाने के दौरान दो अज्ञात बदमाश कान के सोने के टॉप्स खिंच कर ले गए थे। खेत के रास्ते में केरवासा-रुघनाथगढ़ कच्चे रास्ते पर डोडियाना गांव की तरफ से दोअज्ञात लोग बाइक से आए थे।

एक व्यक्ति ने फरियादिया के दोनों कान के सोने के टाप्स खिंच कर ले गए। जिससे महिला के दोनों कान कट गए। घटना के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 394 भादवि के तहत केस दर्ज किया था।

सीसीटीवी खंगाले तो पता चला

पुलिस ने घटनास्थल पर आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए। पुलिस को संदिग्धो के फुटेज मिले। संदिग्धों की फोटो के आधार पर गांव-गांव में अज्ञात आरोपियों की तलाश की। तलाश के दौरान मुखबीर से सुचना मिली की उक्त संदिग्ध व्यक्ति ग्राम अर्जला थाना खाचरौद जिला उज्जैन के धर्मेंद्र बागरी व मुकेश बागरी है।

सूचना पर पुलिस ने धर्मेंद्र (32) पिता गोवर्धन बागरी चंद्रवंशी निवासी ग्राम अर्जला थाना खाचरौद जिला उज्जैन को गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपी ने अपने साथी मुकेश पिता बद्रीलाल बागरी के साथ मिलकर ग्राम डोडियाना में वृद्धा के साथ अपनी स्वयं की बाइक से आकर घटना करना स्वीकार किया।

आरोपी धर्मेंद्र बागरी के पास से सोने के टॉप्स जप्त किए। पुलिस के पहुंचने के पहले आरोपी मुकेश पिता बद्रीलाल बागरी फरार हो गया।

इन क्षेत्रों में भी दिया घटना को अंजाम

पुलिस के अनुसार आरोपी धर्मेंद्र बागरी नें अपने साथी आरोपी मुकेश बागरी के साथ मिलकर जिला उज्जैन के भाटपचलाना, रतलाम के थाना बिलपांक, थाना पिपलौदा में भी घटना करना स्वीकार किया है। संबंधित थानों को इस बारे में सूचित किया है। पुलिस ने सोने के एक जोड टॉप्स 6 ग्राम वजनी कीमत करीब 37,200 रुपए एवं घटना में प्रयुक्त बाइक कीमित 80 हजार रुपए जप्त की है।

 

Leave a reply