श्री गौतम जयंती महोत्सव पर्व को लेकर एक बैठक का आयोजन
श्री गौतम जयंती महोत्सव पर्व को लेकर एक बैठक का आयोजन मनोज तिवारी के पार्श्वनाथ सिटी स्थित निवास पर किया गया। संचालन करते हुए प्रवीण उपाध्याय ने न्यास की वर्षभर की गतिविधियों के बारे में बताया।
न्यास के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी ने गौतम संस्कार केंद्र महर्षि गौतम बायोडाटा बैंक की जानकारी दी। विश्वास शर्मा ने बताया कि अप्रैल में गौतम जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसमें अन्नकूट, भंडारा भी होगा। जयंती महोत्सव के लिए सुरेंद्र उपाध्याय विवेकानंद को प्रभारी, द्वारकाधीश तिवारी संत कबीरनगर को सहप्रभारी बनाया।
महोत्सव के तहत 9 अप्रैल को श्री महर्षि गौतम की पूजा, अर्चना, हवन होगा। प्रसादी कार्यक्रम 13 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा महोत्सव में खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अध्यक्षता पार्श्वनाथ सिटी के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने की। आभार कमल दुबे ने माना।