निर्झरणी महोत्सव में उज्जैन के कलाकारों ने दी नृत्य नाटिका की प्रस्तुति
उज्जैन | मध्यप्रदेश शासन द्वारा नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर निर्झरणी महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें उज्जैन के कलाकारों ने पहली प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पूजन-अर्चन के बाद उज्जैन की ओम अनिका सामाजिक सांस्कृतिक संस्थान द्वारा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी गई। कलाकारों ने माता की कथा सुनाई व नर्मदा अष्टकम, नर्मदा वंदना, नर्मदा स्तुति आदि की प्रस्तुति दी। संस्थान की कशिश सीतलानी ने बताया संस्था के कलाकारों ने नर्मदा की कथा के साथ स्वच्छता का संदेश भी दिया। इस दौरान रिदनिया अग्रवाल, शैली अग्रवाल, उर्वशी गेहलोत, डॉली खेमचंदानी, भाविका मोटवानी, नेहा मोटवानी, उन्नति वालेछा, तनिष्का व्यास, काव्या खत्री, कीर्ति सलूजा, डॉली सलूजा, पायल आदि मौज्ूद थीं।