top header advertisement
Home - उज्जैन << नगर के समीप प्रसिद्ध डूंडेश्वर महादेव मंदिर पर स्वतंत्र ग्रामश्री अशासकीय शाला संगठन की बैठक हुई

नगर के समीप प्रसिद्ध डूंडेश्वर महादेव मंदिर पर स्वतंत्र ग्रामश्री अशासकीय शाला संगठन की बैठक हुई


नगर के समीप प्रसिद्ध डूंडेश्वर महादेव मंदिर पर स्वतंत्र ग्रामश्री अशासकीय शाला संगठन की बैठक हुई। जिसमें संगठन के वरिष्ठ संस्था प्रधान कैलाश शर्मा नजरपुर और ईश्वर शर्मा बिछड़ौद के मार्गदर्शन में सर्व सम्मति से निर्विरोध समिति का गठन किया गया। स्वतंत्र ग्रामश्री अशासकीय शाला संगठन के अध्यक्ष पद पर गणेश कवलेचा बिछड़ौद, उपाध्यक्ष शिशुपाल ठाकुर घट्टिया, सचिव सुनील बैरागी मालीखेड़ी, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा बांदका, सहसचिव वीरेंद्र सिंह रूदाहेड़ा, सदस्य गणेश चौहान झीतरखेड़ी, कनिष्क शर्मा पानबिहार को चुना गया। इस अवसर पर संस्था प्रधानों ने नए पदाधिकारियों का स्वागत किया। वहीं नए पदाधिकारियों ने संस्था हित में कार्य करने पर जोर दिया।

डीपीसी अशोक कुमार त्रिपाठी उज्जैन, बीआरसीसी संतोष कुमार सोलंकी, संकुल प्रभारी बिछड़ौद डॉ ईश्वर शर्मा, अनिल कुमार केन घट्टिया, जिलाध्यक्ष मप्र राज्य कर्मचारी संघ जिला उज्जैन मनोहर गिरि, संभागीय सचिव राज्य कर्मचारी राम सिंह बनिहार, राज्य कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष मांगीलाल पाटीदार, तहसील अध्यक्ष राजीव सिंह सेंगर का स्वागत किया गया। इस अवसर पर इकरार मंसूरी तहसील कोषाध्यक्ष, उदय भान सिंह यादव तहसील उपाध्यक्ष,जगदीश चौहान ब्लॉक समन्यवक सहित बड़ी संख्या में संस्था प्रधान उपस्थित थे। संचालन जीवन प्रजापत बिछड़ौद ने किया।

Leave a reply