top header advertisement
Home - उज्जैन << अयोध्या के 22 लाख 33 हजार दीपक के रिकॉर्ड को ब्रेक करने के लिए एक बार फिर उज्जैन तैयार है

अयोध्या के 22 लाख 33 हजार दीपक के रिकॉर्ड को ब्रेक करने के लिए एक बार फिर उज्जैन तैयार है


अयोध्या के 22 लाख 33 हजार दीपक के रिकॉर्ड को ब्रेक करने के लिए एक बार फिर उज्जैन तैयार है। लक्ष्य है- 30 लाख दीपक जलाना। इसके लिए करीब साढ़े तीन करोड़ के टेंडर निगम ने जारी कर दिए हैं। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि पिछले आयोजन के आयोजकों का भुगतान नहीं होना। पिछले साल 18 फरवरी को 18 लाख से अधिक दीपक जलाकर उज्जैन ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया लेकिन इनका पेमेंट सालभर बाद भी नहीं हुआ।

18 लाख से अधिक दीपक जलाने का रिकॉर्ड बनाने के लिए सप्ताहभर पहले से तैयारी शुरू हो गई। दीपों को धोया गया और शिप्रा किनारे छह घाटों तक पहुंचाया गया। इस बड़े आयोजन के लिए दो करोड़ से अधिक के अलग-अलग टेंडर लगाए गए। दीपक उपलब्ध कराने वाला हो या फिर रुई और बत्ती उपलब्ध कराने वाले। उनका पेमेंट आज तक नहीं हुआ।

आयोजन में रुई उपलब्ध कराने वाली एजेंसी एपेक्स एसोसिएट्स के प्रतिनिधि विष्णु अग्रवाल ने बताया कि काम करने के बाद अधिकारियों के पास गए लेकिन शुरू में टालते रहे। फिर पैसे नहीं होने का बहाना बनाते रहे। सालभर बाद भी पेमेंट नहीं हुआ। अब नया आयोजन होने जा रहा है। महाकाल सप्लायर्स के सौरभ तांबी ने बताया दीपक व बाती दिए थे। लगातार मांग कर रहे फिर भी पेमेंट नहीं हो रहा है। सभी व्यापारी परेशान हैं। इसी तरह धर्मा सिक्योरिटी सर्विसेस के अंकुर सिंह ने बताया कि तेल, दीपक और मोमबत्ती दिए थे लेकिन अभी भी पेमेंट नहीं हुआ है।

Leave a reply