महिला नर्स आत्मरक्षा के लिए लाठी चलाना सीख रहीं
उज्जैन के माधवनगर अस्पताल में महिला स्टाफ को आत्मरक्षा के गुण सिखाए जा रहे हैं। यह प्रशिक्षण प्रत्येक शुक्रवार को दिया जाएगा। प्रशिक्षण में आत्मरक्षा के लिए लाठी चलाना, तलवारबाजी और कलारीपयट्ट जैसी कलाएं महिला स्टाफ को सीखने को मिलेंगी। प्रदेश में इस तरह आत्मरक्षा प्रशिक्षण की शुरुआत माधव नगर अस्पताल में हुई है।
माधव नगर अस्पताल में नर्सों द्वारा लाठी चला कर आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लिया जा रहा है। 16 फरवरी से इस प्रशिक्षण की शुरुआत हुई है। पहले दिन करीब 20 महिला स्टाफ ने लाठी चलाना सीखा। प्रशिक्षण की निःशुल्क शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेश के बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा प्रदेश में पहली बार सरकारी अस्पताल में स्टाफ को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां प्रत्येक शुक्रवार को एक घंटे प्रशिक्षक मुस्कान सिसौदिया द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
अस्पताल के डॉ. विक्रम रघवंशी ने बताया कि आत्मरक्षा को जरुरत शासकीय स्टाफ में सबसे ज्यादा महिलाओं को है। दरअसल, सभी महिला नर्स की बारी-बारी रात में ड्यूटी रहती है। इसके साथ ही नसों को मेडिकल चेकअप सहित कई तरह के ट्रीटमेंट के दौरान हर तरह के मरीजों से सामना करना पड़ता है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए आत्मरक्षा की कलाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभी महिला स्टाफ प्रशिक्षण ले रहा यही आगे पुरुष स्टाफ भी आत्मरक्षा के गुण सीख सकेंगे। करीब 40 लोग पांच महीनों में प्रशिक्षण लेने वाले हैं। प्रशिक्षण की शुरुआत लाठी चलाना सिखाकर की गई।
अस्पताल व्यवस्थाएं बाधित न हो ऐसे स्टाफ को दिया जा रहा प्रशिक्षण
अस्पताल प्रभारी डॉ. विक्रम रघुवंशी ने बताया कि अस्पताल के सभी स्टाफ को आत्मरक्षा की कला सिखाई जानी है। प्रशिक्षण के दौरान मरीजों को परेशानी न हो, इसके चलते ड्यूटी पूरी होने के बाद ही स्टाफ को प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाएगा।
महिला स्टाफ ने सीएम को दिया धन्यवाद
प्रशिक्षण को लेकर अस्पताल की नर्स और महिला स्टाप काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। माधव नगर अस्पताल की नर्स मनीषा साहू ने बताया कि नाइट में ड्यूटी के दौरान अकेले रहते है ऐसे में कई लोग शराब के नशे में अस्पताल में पहुंचते हैं। सीएम मोहन यादव ने अच्छी पहल की है। जिसको लेकर हम सब उत्साहित हैं।