top header advertisement
Home - उज्जैन << नौ दिन दूल्हा रूप में सजेंगे अंगारेश्वर महादेव, पुष्प मुकुट के दर्शन,खीर प्रसादी का वितरण होगा

नौ दिन दूल्हा रूप में सजेंगे अंगारेश्वर महादेव, पुष्प मुकुट के दर्शन,खीर प्रसादी का वितरण होगा


नौ दिन दूल्हा रूप में सजेंगे अंगारेश्वर महादेव, पुष्प मुकुट के दर्शन,खीर प्रसादी का वितरण होगा

उज्जैन ।Shiv Navratri 2024: महामंगल के रूप में विख्यात श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर में 29 फरवरी से शिवनवरात्र उत्सव की शुरुआत होगी। भगवान का नौ दिन दूल्हा रूप में नितनया श्रृंगार किया जाएगा। 8 मार्च को महाशिवरात्रि पर भगवान के शीश पुष्प मुकुट सजाया जाएगा। विशेष अभिषेक पूजन व महाआरती का आयोजन होगा। भक्तों को दिनभर फलाहारी खीर प्रसादी का वितरण किया जाएगा।

पुजारी पं.रोहित उपाध्याय ने बताया ज्योतिर्लिंग महाकाल की तरह श्री अंगारेश्वर महादेव मंदिर में भी शिवनवरात्र उत्सव मनाए जाने की परंपरा है। 29 फरवरी को शिवनवरात्र के पहले दिन भगवान को हल्दी लगाकर दूल्हा बनाया जाएगा। प्रतिदिन शाम 4 बजे भगवान का पंचामृत, सुगंधित द्रव्य व फलों के रस से अभिषेक कर पूजा अर्चना होगी। इसके बाद नौ दिन नवरूपों में भगवान का श्रृंगार किया जाएगा।

महाशिवरात्रि पर शिव विवाह उत्सव मनेगा। मंदिर में आकर्षक विद्युत रोशनी व पुष्प सज्जा की जाएगी। शिवसहस्त्रनामावली से भगवान का महाअभिषेक होगा। भगवान के शीश पुष्प मुकुट सजाकर दूल्हा बनाया जाएगा। भगवान को बैर, संतरा, आम आदि मौसमी फल, मिष्ठान का भोग लगाकर शिवप्रिय वाद्य यंत्रों की मंगल ध्वनि के साथ महाआरती की जाएगी। मंदिर प्रशासन ने भक्तों से शिवनवरात्र के नौ दिन भगवान के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर धर्मलाभ लेने का अनुरोध किया है।

Leave a reply