5 करोड़ का ऑडिटोरियम और सेंट्रल डिवाइडर के टेंडर हुए, अप्रूवल नहीं
सीएम सिटी में ही मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास के काम अधर में पड़े हैं। मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं के कार्यों में शामिल निर्माण कार्यों के टेंडर तो हो गए लेकिन अब तक अप्रूवल नहीं दी गई या एनओसी के अड़चन में अटके हुए हैं।
अफसरों की लेटलतीफी का खामियाजा शहर के विकास को भुगतना पड़ रहा है। करीब 5 करोड़ का ऑडिटोरियम आगर रोड पर सामाजिक न्याय परिसर में बनाया जाना है। इसका टेंडर हो चुका है, जिसका अप्रूवल होने के बाद वर्कऑर्डर और निर्माण कार्य शुरू होने की प्रक्रिया होना है। सिंधी कॉलोनी तिराहा से सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है।
इसमें सेंट्रल डिवाइडर का प्रावधान है। सिंहस्थ-2028 व बढ़ते ट्रैफिक लोड को देखते हुए सड़क का चौड़ीकरण किया जाना आवश्यक है। इसमें अफसर लापरवाह बने हुए हैं। वार्डों में सड़कों को सीमेंट-कांक्रीट सीसी रोड का निर्माण के लिए करीब 8 करोड़ रुपए स्वीकृत होने के बाद भी कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं। इसके चलते बजट व राशि स्वीकृत होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहे हैं।
छह माह तक अटके सकते निर्माण, राशि लैप्सहो सकती नया वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल-2024 से शुरू होगा। इस अवधि में बजट की राशि का उपयोग नहीं किया तो राशि लैप्स हो सकती है। साथ ही लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के पहले कार्य शुरू नहीं हुए तो करीब छह माह तक कार्य अटक सकते हैं।