top header advertisement
Home - उज्जैन << गेहूं पंजीयन केन्द्रों पर 20 फरवरी से 10 मार्च तक चना, मसूर एवं सरसों की फसलों का पंजीयन होगा

गेहूं पंजीयन केन्द्रों पर 20 फरवरी से 10 मार्च तक चना, मसूर एवं सरसों की फसलों का पंजीयन होगा


उज्जैन 16 फरवरी। रबी विपणन वर्ष 2024-25 में ई-उपार्जन पोर्टल पर 20 फरवरी से 10 मार्च तक चना, मसूर एवं सरसों के पंजीयन होंगे। निर्धारित गेहूं पंजीयन केन्द्रों पर किसानों की सुविधा के लिये उज्जैन जिले में 20 फरवरी से 10 मार्च तक चना, मसूर एवं सरसों की फसलों का पंजीयन की कार्यवाही होगी। कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि चना, मसूर एवं सरसों की फसलों का पंजीयन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

Leave a reply