लहसुन दो दिन में 8000 रुपए प्रति क्विंटल कम में बिकी
लहसुन के उछलते भाव में 7000 से 8000 रुपए से अधिक की गिरावट आ गई है। 15 दिन पूर्व 33,000 रुपए, पांच दिन पूर्व 29,000 रुपए क्विंटल नीलाम होने वाली लहसुन अब गिरकर अधिकतम 18,500 के भाव पर आकर ठहर गई है। आवक भी 6000 कट्टे से अधिक की रही। प्रदेशभर में खासकर लहसुन उत्पादक क्षेत्र से प्रमुख लहसुन मंडी में हजारों कट्टों की आवक चल रही है। जानकार वर्ग इस समय स्पष्ट ओपन भाव और पैदावार का आकलन जांच रहे हैं। इस समय तेजी और मंदी की प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है।
अभी मौसम साफ होने के बाद लहसुन की अलग-अलग क्वालिटी आने लगेगी। उज्जैन की चिमनगंज की थोक मंडी में नीलामी डोम में लहसुन का नीलाम चल रहा है। देखा जाए तो लहसुन का नया सीजन दमदार रूप से शुरू हो गया है।