किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रही नीलगाय
नागदा, कटलावदा, दौलतपुरा सहित आसपास के क्षेत्र में नील गायों की संख्या बढ़ती जा रही है। पहले नील गाय रात में फसलों को नुकसान पहुंचाती थी लेकिन अब किसान दिन में भी फसल को नुकसान पहुुंचा रही है। किसानों ने कई बार सरकार को नील गाय से फसल को बचाने के लिए गुहार लगाई, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं मिला। अब तो किसानों की आंख के सामने घोड़ारोज झुंड में दौड़कर फसल नष्ट कर रहे हैं।
किसान ईश्वरसिंह, नवाब पटेल, रतन बादशाह, हमीद मंसूरी ने बताया कि घोड़ारोज पहले दिन में नहीं आते थे। अब तो दिन में ही आते हैं व भगाने से भी नहीं भागते। पहले तो आदमी को देखकर भाग जाते थे, अब नहीं डरते। इनके सींगो को देखकर घरवाले बच्चों को खेत पर अकेले नहीं जाने देते।