top header advertisement
Home - उज्जैन << 600 से अधिक नोटिस सिंहस्थ क्षेत्र में बाँटे

600 से अधिक नोटिस सिंहस्थ क्षेत्र में बाँटे


सिंहस्थ क्षेत्र के जोन क्रमांक 1, 2, 3 में काफी संख्या में सिंहस्थ की भूमि पर अतिक्रमण हो गए हैं। इन अतिक्रमणों को हटाने के लिए कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं। इस क्रम में पिछले तीन दिनों में 600 से अधिक नोटिस अलग-अलग क्षेत्र में नगर निगम दे चुका है और इसमें 7 दिन का समय दिया गया है। 20 फरवरी के बाद पुलिस बल के साथ नगर निगम इन सभी अतिक्रमणों को हटाएगा। उल्लेखनीय है कि मंगलनाथ क्षेत्र में बड़े पैमाने पर शेड बन चुके हैं और कई मकान भी 2016 के बाद निर्मित हुए हैं। इसके अलावा जोन 2 में भी अवैध शेड बन गए हैं। इन सभी को हटाने का काम आने वाले दिनों में किया जाएगा। इसके लिए 20 फरवरी के बाद कभी भी प्रशासन बड़ी कार्रवाई करेगा।

Leave a reply