मिलन समारोह में सभी दंपती की वरमाला का आयोजन
उज्जैन | जैन सोशल ग्रुप अरिहंत-मुस्कान का पारिवारिक मिलन समारोह मनाया गया। इसमें सभी जोड़ियों की वरमाला हुई। मनोज सुराणा के नेतृत्व में समारोह हुआ। विजेता जोड़ी प्रथम प्रमोद चंचल पटवा रही, द्वितीय जोड़ी रमेश पुखराज चोपड़ा रहे। बच्चों में विजेता लब्धि कोठारी, द्वितीय हनी बाफना रही। तंबोला में प्रथम कुशिका जैन, द्वितीय माधुर्य सुराणा रहे। इस दौरान वसंत उत्सव मनाया गया। इस दौरान नीतेश जया नाहटा, सुरेश सोनू बाफना, संजय नीलू गिरिया सहित दंपतियों का स्वागत ग्रुप सदस्य ने किया।