top header advertisement
Home - उज्जैन << अयोध्या का रहने वाला युवक पर्यावरण को बचाने के लिये 21 राज्यों की पद यात्रा पर निकला

अयोध्या का रहने वाला युवक पर्यावरण को बचाने के लिये 21 राज्यों की पद यात्रा पर निकला


उज्जैन- अयोध्या का रहने वाला युवक पर्यावरण को बचाने के लिये 21 राज्यों की पद यात्रा पर निकला। 13 से 14 महिने में युवक अभी तक 13 राज्यों की पद यात्रा कर चुका है। पर्यावरण को बचाने के लिए 21 राज्यों की पद यात्रा पर निकले अयोध्या के रहने वाले आशुतोष पांडेय सोमवार को उज्जैन पहुंचे। और यहाँ उन्होंने मंगलवार को उज्जैन कलेक्टर से मुलाकात कर वृक्षारोपण किया। 26 वर्षीय आशुतोष भारत देश में पर्यावरण को बचाने के लिए 2022 से पद यात्रा कर रहे है। युवक अभी तक 14 माह में 13 राज्यों से होते हुए करीब 11000 किमी की पद यात्रा कर चुके है। इस दौरान 5 मुख्यमंत्री, 7 पर्यावरण मंत्री, 8 शिक्षा मंत्री के साथ 78 कलेक्टर से मिलकर वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने के लिए ज्ञापन सौंप चुके है। युवक अभी तक 13 राज्यों की पद यात्रा कर चुकें है।

Leave a reply