top header advertisement
Home - उज्जैन << देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए युवाओं को आगे आना होगा - गोलोक बिहारी रॉय

देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए युवाओं को आगे आना होगा - गोलोक बिहारी रॉय


विकसित भारत में युवाओं की भूमिका पर संगोष्ठी का आयोजन

उज्जैन - राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के तत्वाधान में मंगलवार 13 फरवरी को विकसित भारत में युवाओं की भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन दशहरा मैदान स्थित रूपांतरण सभागार में हुआ। संगोष्ठी का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच उज्जैन चैप्टर के अध्यक्ष डॉ विनोद बैरागी ने किया।

                    कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री गोलोक बिहारी रॉय, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वर्णिका शर्मा, पूर्व डीजीपी एवं अध्यक्ष एसके राउत, मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद उपाध्यक्ष विभाष उपाध्याय ने संबोधित किया। मुख्य वक्ता गोलोक बिहारी रॉय ने कहा विकसित हो रहे भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए युवाओं को आगे आना होगा । उन्होंने कहा देश की सीमाओं की रक्षा के लिए तो सेना के जवान हैं और देश की सुरक्षा के लिए पुलिस जवान है लेकिन ऐसी कई ताकतें हैं जो आंतरिक रूप से देश को कमजोर करने की साजिश रच रही है। इन ताकतों से लड़ने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। विकसित भारत में युवाओं का ही सबसे बड़ा योगदान होगा। कोरोना महामारी के दौरान जब पूरी दुनिया महामारी की चपेट में थी, उस दौरान भारत ने कोरोना वैक्सीन बनाई और कई देशों को मुफ्त में दी। हमारी संस्कृति, व्यवहार एवं हमारी परोपकार की भूमिका से आज भी हम सोने की चिड़िया हैं।  वक्ता डॉ. वर्णिका शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को अपने अच्छे कार्यों को दोगुना करना होगा। बदले की भावना छोड़कर अच्छे कार्य पर ध्यान देना होगा। इसी प्रकार विभाष उपाध्याय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का कहना था कि हम दिव्य भारत का निर्माण करें। उन्होंने कहा था कि आने वाले समय में आध्यात्म ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी होगी। आज सभी देश अध्यात्म की ओर बढ़ रहे हैं, इसका सबसे बड़ा उदाहरण योग है, जो आज दुनिया भर के देशों में अपनाया जा रहा है। संगोष्ठी के दौरान कार्यक्रम संयोजक राजीव पाहवा, विद्या व्यास, पुष्पेंद्र शर्मा, भारतीय ज्ञानपीठ से संदीप कुलश्रेष्ठ, डॉ. प्रवणेंद्रनाथ तिवारी, अनिल गुप्ता, स्वदेश शर्मा , अनिल दास ,प्रदीप वैष्णव, डॉ पालीवाल, सुभाष जैन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे। आभार राकेश पंड्या ने माना। अंत में सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान किया। इसी के साथ संगोष्ठी का समापन हुआ।

                                                            ...000...

Leave a reply