top header advertisement
Home - उज्जैन << राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव हेतु उमेश नाथ जी के नाम पर अपनी स्वीकृति प्रदान की

राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव हेतु उमेश नाथ जी के नाम पर अपनी स्वीकृति प्रदान की


भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने दो राज्यों में होने वाले आगामी राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव हेतु निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। मंदसौर के बंसीलाल गुर्जर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम निवासी माया नारो‍लिया महिला मोर्चा की प्रदेश अध्‍यक्ष हैं। जबकि डॉ एल मुरुगन केंद्रीय मंत्री हैं।
 डॉ लोगनाथन मुरुगन पहले भी एमपी से राज्‍यसभा में गए हैं। वे वर्तमान में मोदी सरकार में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। वे भाजपा की तमिलनाडु इकाई के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। बाल योगी उमेश नाथ उज्जैन पीठाधीश्वर हैं। वाल्‍मीकि समाज के उत्‍थान और विकास के लिए वे लगातार कार्यरत हैं। उल्‍लेखनीय है कि मध्य प्रदेश से 2 अप्रैल को 5 राज्य सभा सीटें रिक्‍त हो रही हैं। इन सीटों के लिए चुनाव 27 फरवरी को होना है। इसके लिए नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी है।

 

Leave a reply