top header advertisement
Home - उज्जैन << पुलिस मित्र देंगे यातायात नियमों की जानकारी

पुलिस मित्र देंगे यातायात नियमों की जानकारी


सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण यातायात नियमों की वाहन चालकों को जानकारी नहीं होना है। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों एवं हाट बाजारों में जाकर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए "पुलिस मित्र" को प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि पुलिस मित्र अलग-अलग स्थानों में जाकर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दें।

पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयंत राठौर के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक विक्रमसिंह कनपुरिया एवं थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक दिलीपसिंह परिहार द्वारा थाना यातायात पर 50 पुलिस मित्रों को यातायात नियमों की जानकारी तथा प्रशिक्षण दिया गया। इसमें वे कैसे स्कूलों एवं अन्य स्थानों में जाकर छात्र-छात्राओं तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देंगे, ताकि बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकें।

Leave a reply