top header advertisement
Home - उज्जैन << नेशनल गर्ल स्काउट जंबूरी युनलिन ताइवान में पाठक ने किया राष्ट्र का प्रतिनिधित्व

नेशनल गर्ल स्काउट जंबूरी युनलिन ताइवान में पाठक ने किया राष्ट्र का प्रतिनिधित्व


भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली की अगुवाई में 29 जनवरी से 3 फरवरी तक ताइवान के युनलिन नगर में आयोजित 9वीं नेशनल गर्ल स्काउट जंबूरी आयोजित हुई। इसमें भारतीय प्रतिनिधि आईएसटी के सदस्य के रूप में चयनित उज्जैन की पदेन जिला संगठन आयुक्त गाइड जयश्री पाठक ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

मीडिया प्रभारी अनिल सक्सेना ने बताया पाठक 25 जनवरी को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मुख्यालय से हांगकांग होते हुए 28 को युनलिन नगर के जम्बूरी स्थल पहुंची। वहां भारतीय दल पाठक के साथ महाराष्ट्र की गाइड ममता मोराइज सहित 6 सदस्यीय इंटरनेशनल सर्विस टीम ने भाग लिया। जंबूरी में 1070 प्रतिभागियों सहित अंतरराष्ट्रीय संगठन के 45 डेलिगेट्स और 460 डे विजिटर ने भी भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को ताइवान का सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल का भ्रमण कराया गया। अंतिम दिवस प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर जंबूरी का समापन हुआ।

Leave a reply