top header advertisement
Home - उज्जैन << स्पीक मेंके का आयोजन - बांसुरी की सुमधुर स्वर लहरियों से गूंज उठे शैक्षणिक परिसर

स्पीक मेंके का आयोजन - बांसुरी की सुमधुर स्वर लहरियों से गूंज उठे शैक्षणिक परिसर


उज्जैन -  स्पीक मेके की एसआरएफ विरासत 2024 श्रृंखला के तहत सोमवार को दो शैक्षणिक संस्थाओं में दिल्ली के ख्यात बांसुरी वादक पंडित राजेंद्र प्रसन्ना  ने अपनी प्रस्तुतिया दी । प्रातः 10:30 बजे यंग हेराल्ड हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़कालिका रोड पर अपनी प्रथम प्रस्तुति के दौरान युवा छात्र-छात्राओं को बताया कि लोक वाद्य बांसुरी को कैसे पंडित पन्नालाल घोष ने अपने अथक प्रयासों से इसका स्वरूप बदलकर इसे शास्त्रीयता प्रदान की, जिससे बाद में इस पर गंभीर एवं ठहराव वाले राग भी बजाए जाने लगे। यहां पंडित जी ने अपने बांसुरी वादन की शुरुआत प्रातः कालीन राग अहीर भैरव तीन ताल में एक बंदिश बजाकर की। तत्पश्चात उन्होंने प्रसिद्ध शायर इकबाल द्वारा रचित सारे जहां से अच्छा..... राग देश में बजाकर छात्र छात्राओं को देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कर दिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में शिक्षिका सोनाली टिपकरें ने अतिथियों का परिचय दिया । अंत में आभार संस्था प्रमुख दिनेश भट्ट ने माना।
                     श्री राजेंद्र प्रसन्ना जी की द्वितीय प्रस्तुति अपराहन 12:30 बजे जय भारती शिक्षण संस्थान नयापुरा  पर हुई। यहां अपनी प्रस्तुति का प्रारंभ करते हुए दोपहर के राग वृंदावन सारंग मैं पहले अलाप फिर तीनताल मैं निबंध एक बंदिश पेश की। यहां छात्राओं की फरमाइश पर उन्होंने पहाड़ी धुन भी सुनाई।अंत में राग खमाज, तीन ताल में निबद्ध भजन वैष्णव जन तो...  की प्रस्तुति द्वारा अपने कार्यक्रम का सुंदर समाहार किया। यहां अतिथियों का स्वागत संस्था सचिव राजेंद्र  जोशी  ने किया। अंत में आभार संस्था निदेशक विपुल जोशी ने माना । आपके साथ तबले पर संगत श्री अभिषेक मिश्रा ने की।
                  स्पीक मेंके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  पंकज अग्रवाल के अनुसार राजेंद्र प्रसन्ना जी 13 फरवरी मंगलवार को प्रातः 9:30 बजे गुरुकुल हायर सेकेंडरी स्कूल, ग्राम सुरासा आगर रोड पर बांसुरी वादन करेंगे । साथ ही स्पीक मेंके एवं भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग  से होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज13 फरवरी मंगलवार से दिल्ली से आई कथक नृत्यांगना नवोदित नृत्यांगना सुश्री शिखा शर्मा भी शहर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में अपनी कथक नृत्य की प्रस्तुतियां देंगी शिखा की प्रथम प्रस्तुति दोपहर 1:00 बजे शासकीय माध्यमिक विद्यालय ऋषि नगर एवं द्वितीय प्रस्तुति अपराहन 3: 00 बजे शासकीय माध्यमिक विद्यालय हासमपुरा  पर होगी।

                                                                       ...000...

Leave a reply