top header advertisement
Home - उज्जैन << बारातियों से भरी पिकअप टकराई, दुल्हन मदद मांगती रही

बारातियों से भरी पिकअप टकराई, दुल्हन मदद मांगती रही


उज्जैन से शाजापुर गई बारातियों से भरी पिकअप गाड़ी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसा उज्जैन से 20 किलोमीटर दूर मक्सी और कनासिया के बीच हुआ। टक्कर लगते ही वहां चीख पुकार मच गई। घटना का वीडियो सामने आया है। सड़क पर घायल पड़े हैं और दुल्हन मदद मांगती हुई नजर आ रही है। घटनाक्रम सोमवार दोपहर की है। 1 बाराती की मौत हो गई, 12 घायल हैं।

उज्जैन के ग्राम लसुड़लिया निवासी विशाल पूरी की सोमवार को शादी थी। बारात शाजापुर के निपानिया डाबी में होने वाले सामूहिक विवाह समारोह के लिए निकली। बारातियों से भरी पिकअप गाड़ी उज्जैन लौटते समय सोमवार दोपहर 3 बजे उज्जैन रोड स्थित कनासिया नाके पर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप गाड़ी सामने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

घायल को उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल में लाया गया। उपचार के दौरान 50 वर्षीय उज्जैन निवासी नाथू गिरी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चार बारातियों को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया। पिकअप की कंडक्टर साइड का दरवाजा काटकर घायलों को बाहर निकालना पड़ा।

घायलों में दक्ष गिरी उम्र 12 वर्ष, रिया गिरी उम्र 13 वर्ष, तपस्या गिरी उम्र 10 वर्ष, प्रेम बाई गिरी उम्र 55 वर्ष, संतोष गिरी उम्र 50 वर्ष, रौशनी गिरी उम्र 14 वर्ष, पार्वती बाई उम्र 65 वर्ष, प्रकाश गिरी उम्र 31 वर्ष, ईश्वर गिरी उम्र 22 वर्ष, शिवन्या पुत्री लालू गिरी घायल हो गए। दुर्घटना में गंभीर घायल किशन, ऋषिका, लालू, कोमल को इंदौर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार सभी घायल उज्जैन और आसपास के गांवों के रहने वाले हैं।

Leave a reply