अभा ब्राह्मण महासभा के नगर उपाध्यक्ष पं. पंड्या बने
उज्जैन | अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रजि. के उज्जैन संभाग अध्यक्ष पं. मुकेश उपाध्याय व (युवा प्रकोष्ठ) उज्जैन नगर अध्यक्ष पं. आयुष आचार्य की अनुशंसा पर पं. राजेश पंड्या को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा उज्जैन नगर उपाध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) मनोनीत िकया। इस मनोनयन पर इष्टमित्रों, समाजजनों व महासभा सदस्यों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। पं. पंड्या ने ब्राह्मण समाज की उन्नति व विकास के लिए राष्ट्रीय स्तर पर काम करने की बात कही।