मॉडल-एक्टर प्रिंस नरूला ने महाकाल के दर्शन किए
मॉडल और एक्टर प्रिंस नरूला शनिवार को महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। दर्शन - पूजन के बाद उन्होंने कहा, 'बहुत आनंद आया। महाकाल के दर्शन से ऊर्जा महसूस की। अपने लिए, परिवार और देश दुनिया के लिए कामना की है।'
प्रिंस नरूला एमटीवी रोडीज-12, एमटीवी स्पलिट्स विला-8, बिग बॉस-9 और नच बलिये-9 के विनर रह चुके हैं। एमटीवी रोडीज के जज भी रह चुके हैं। कई म्यूजिक वीडियोज और वेब सीरीज बॉम्बर्स में भी कर चुके हैं।
श्री महाकालेश्वर मंदिर के पट आज तड़के 4 बजे खुले। भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। इसके बाद पंडे - पुजारियों ने दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन किया। भगवान महाकाल के मस्तक पर रजत, बिल्वपत्र के साथ त्रिनेत्र, आभूषण और पुष्प अर्पित कर राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया।