top header advertisement
Home - उज्जैन << 12 दिन बाद रात का पारा 10.5 डिग्री पर पहुंचा, दिन का तापमान 2 डिग्री बढ़ा

12 दिन बाद रात का पारा 10.5 डिग्री पर पहुंचा, दिन का तापमान 2 डिग्री बढ़ा


फरवरी के दूसरे सप्ताह में मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा 12 दिन बाद हुआ है जब रात का पारा 10 डिग्री के करीब पहुंच गया है। इसके पहले 28 जनवरी को रात का पारा 10 डिग्री पर पहुंचा था। उसके बाद तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि चौबीस घंटे में दिन के तापमान में 2 डिग्री बढ़ोतरी हुई है। यह 27 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग भोपाल के राडार प्रभारी वेदप्रकाश सिंह के अनुसार बादलों की आवाजाही के बीच दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी जबकि रात का तापमान स्थिर रहने की संभावना है।

Leave a reply