top header advertisement
Home - उज्जैन << संभागायुक्त की उपस्थिति में कलेक्टर ने संक्षिप्त पुनरीक्षण उपरांत मुद्रित मतदाता सूची राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को प्रदाय की

संभागायुक्त की उपस्थिति में कलेक्टर ने संक्षिप्त पुनरीक्षण उपरांत मुद्रित मतदाता सूची राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को प्रदाय की


उज्जैन- फरवरी की स्थिति में जिले में अब 15 लाख 49 हजार 389 मतदाता
उज्जैन 08 फरवरी। संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल की उपस्थिति में गुरूवार 8 फरवरी को दोपहर में
प्रशासनिक संकुल भवन के द्वितीय तल के सभाकक्ष में फोटो निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त
पुनरीक्षण उपरांत मुद्रित मतदाता सूची राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह
ने प्रदाय की। जिले में संक्षिप्त पुनरीक्षण उपरांत आज 8 फरवरी को नामावली का प्रकाशन किया गया।
संक्षिप्त पुनरीक्षण उपरांत 8 फरवरी की स्थिति में जिले में कुल 15 लाख 49 हजार 389 मतदाता हैं।
981 जेण्डर रेशो और 1540 सर्विस वोटर हैं।

Leave a reply