ब्राह्मी(जड़ी बूटी) सेवन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग गायत्री शक्तिपीठ परिसर पर पहुंचे
उज्जैन- माघ कृष्ण चतुर्दशी के विशेष मुहूर्त पर गायत्री शक्तिपीठ परिसर में ब्राह्मी(जड़ी बूटी) सेवन कराया गया। ब्राह्मी(जड़ी बूटी) का सेवन करने के लिए छोटे बच्चों से लेकर बड़े लोग तक मौजूद थे। सुबह से मंत्रोच्चार के बीच ब्राह्मी का काढ़ा बनाने की प्रक्रिया में टोली के सदस्य जुट गए थे। ब्राह्मी के काढ़े को गायत्री मंत्रोच्चार के साथ लोगों ने सेवन किया गया। ब्राह्मी(जड़ी बूटी) सेवन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग गायत्री शक्तिपीठ परिसर पर पहुंचे।