top header advertisement
Home - उज्जैन << नयापुरा श्रीसंघ की महिलाओं ने चंदाप्रभु उपाश्रय से मेरु पर्वत चल समारोह निकाला

नयापुरा श्रीसंघ की महिलाओं ने चंदाप्रभु उपाश्रय से मेरु पर्वत चल समारोह निकाला


उज्जैन | श्री चंदाप्रभु जैन उपाश्रय नयापुरा में विराजित साध्वीवर्या प्रियदर्शना जी, सम्यगदर्शना जी, विनम्रव्रता जी, मैत्रीदर्शना जी व सिद्धिदर्शना जी की प्रेरणा से नयापुरा जैन श्वेतांबर श्रीसंघ की महिलाओं के संयोजन में प्रथम जैन तीर्थंकर आदिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक दिवस के उपलक्ष्य में श्री चंदाप्रभु महिला मंडल और श्री राजेंद्र सूरी महिला मंडल द्वारा सिर पर शुद्ध घी से बने मेरु पर्वत को धारण कर विभिन्न मार्गों से चल समारोह निकाला। इसमें जीवनबाला बोहरा, सुमन छाजेड़, सीमा बोहरा, सुनीता कोचर, पुष्पा लोढ़ा, निर्मला चौपड़ा, नेहा सकलेचा, आजाद बेन, सुशीला सकलेचा, चंद्रकांता गादिया, अनाजबाला, रोशन बेन, लक्ष्मी आंचलिया, प्रमिला कांकरिया आदि ने भाग लिया।

Leave a reply