top header advertisement
Home - उज्जैन << व्यायाम के क्षेत्र में व्यक्ति एवं व्यक्तित्व निर्माण के पुरोधा थे स्व. अन्ना विपत- डॉ पुरोहित

व्यायाम के क्षेत्र में व्यक्ति एवं व्यक्तित्व निर्माण के पुरोधा थे स्व. अन्ना विपत- डॉ पुरोहित


उज्जैन- अ.प्रा.जीवाजी राव व्यायाम शाला द्वारा पद्मश्री डॉ पुरोहित एवं शर्मा का सम्मान उज्जैन- अति प्राचीन 107 वर्ष पुरानी अ.प्रा.जीवाजी राव व्यायाम के गुरुवर स्व.अन्ना विपट ने अपने जीवन को व्यायाम के प्रति समर्पित कर सैकड़ो विद्यार्थियों को तैयार कर व्यक्तित्व का निर्माण किया है उक्त विचार पद्मश्री से सम्मानित डॉ.भगवती लाल राजपुरोहित ने उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित स्मृति प्रसंग पर व्यक्त किये स्मृति प्रसंग पर कला साधक पद्मश्री माच गुरु श्री ओम प्रकाश शर्मा एवं डॉ भगवती लाल राजपुरोहित का सस्था द्वारा सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष रामचंद्र सोलपंखी की कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कबड्डी एवं नगरस्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ अतिथियों ने एवं खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर किया गया  संस्था एवम अतिथि परिचय संस्था के उपाध्यक्ष रविंद्र पेंढारकर ने किया एवं छह दिवसीय प्रतियोगिता की जानकारी क्रीडा संयोजक गोपाल व्यास ने दी इस अवसर पर माच गुरु पद्मश्री कला साधक श्री ओम प्रकाश शर्मा ने अपनी माचकला के अनुसार गणेश वंदना का गायन प्रस्तुत किया अध्यक्ष रामचंद्र सोलंपखी,कार्यअध्यक्ष सत्यनारायण शास्त्री, उत्सव समिति संयोजक विनोद चौरसिया ने अतिथियों का शाल श्रीफल स्मृति प्रदान कर सम्मानित किया संस्था के खिलाड़ियों ने रोपमलखंभ, योगासन, लाठी, तलवारबाजी का आकर्षक प्रदर्शन किया कार्यक्रम में सर्वश्री अनिल गोयल एमजी सुपेकर प्रभाकर पाध्ये, संजय जौहरी, यशवंत गुमास्ते ने स्व अन्ना विपत के विचारों के माध्यम से आदराजंलि व्यक्त की संचालन रमेश चंद दुबे ने किया आभार विनोद चौरसिया ने माना। 

Leave a reply