श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराने वाली कांग्रेस पार्टी को देश की जनता लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात का विकास किया है। उसी गुजरात मॉडल की तर्ज पर देश का निरंतर विकास कर रहे हैं। देश के आजाद होने के 70 साल बाद तक जो कार्य पूरे नहीं हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा करके दिखा दिया है। अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराने वाली कांग्रेस पार्टी को देश की जनता लोकसभा चुनाव में सबक सिखाएगी। उज्जैन संभाग के सभी देव स्थानों का विकास किया जाएगा।
यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में फ्रीगंज के पास उज्जैन लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कही। उन्होंने कहा इस लोकसभा चुनाव में फिर से उज्जैन सहित पूरे प्रदेश में भाजपा का डंका बजने जा रहा है। 2024 के साथ 2028 में भी उज्जैन का डंका बजने वाला है, क्योंकि यहां 2028 में सिंहस्थ का जो महापर्व होगा वह ऐतिहासिक होगा।
कार्यक्रम को सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक एवं प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल जैन कालूहेड़ा, तेजबहादुर सिंह चौहान, बहादुर सिंह बोरमुंडला, श्याम बंसल, सुरेश आर्य, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, विनोद शर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ. सत्यनारायण जटिया, वरिष्ठ नेता तनवीर अहमद, विधायक चिंतामणि मालवीय, राजपाल सिंह सिसोदिया, सभापति कलावती यादव, रूप पमनानी, प्रदीप उपाध्याय, जगदीश अग्रवाल, श्याम बंसल, सचिन सक्सेना उपस्थित थे। संचालन संजय अग्रवाल ने किया। जानकारी दिनेश जाटवा, राकेश पंड्या ने दी। केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री डॉ. यादव। समीप है सांसद फिरोजिया।