top header advertisement
Home - उज्जैन << गायत्री शक्तिपीठ पर 8 फरवरी को पिलाएंगे ब्राह्मी

गायत्री शक्तिपीठ पर 8 फरवरी को पिलाएंगे ब्राह्मी


उज्जैन माघ कृष्ण चतुर्दशी पर 8 फरवरी को ब्राह्मी (जड़ी बूटी) सेवन का विशेष मुहूर्त होता है। गायत्री शक्तिपीठ पर गुरूवार को दोपहर 2:45 से 5 बजे तक ब्राह्मी का सेवन कराया जाएगा। ब्राह्मी मस्तिष्क संबंधित औषधि है। इसका उपयोग बुद्धि बढ़ाने के साथ कई रोगों मिर्गी, लकवा में भी उपयोगी है। मंगलवार को गायत्री परिवार के सदस्यों ने ब्राह्मी प्राप्ती वाले स्थान खोजकर,उसे अपने सभी गुण धर्म की परिपूर्णता सहित औषधीय प्रयोग के लिए मंत्रोच्चार के साथ पूजन के बाद लेकर आए।

गायत्री शक्तिपीठ के जिला समन्वयक व प्रचार प्रसार सेवक देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गायत्री शक्तिपीठ उज्जैन पर प्रतिवर्ष ब्राह्मी का सेवन कराया जाता है। शहर के जड़ी बूटी विशेषज्ञ जेपी चतुर्वेदी और योगाचार्य नारायण स्वामी के निर्देशन में ब्राह्मी पेय तैयार किया जाता है। इस बार 8 फरवरी गुरूवार को दोपहर 2: 45 से 5 बजे तक ब्राह्मी का सेवन कराया जाएगा। श्रीवास्तव ने बताया कि गायत्री परिवार के टोली के सदस्यों ने मंगलवार को ब्राह्मी की उपलब्धता वाले क्षेत्र में जाकर ब्राह्मी पौधों का चयन कर पूजन के बाद शाक्तिपीठ लेकर पहुंचे है। यहां पर ब्राह्मी का जूस तैयार कर वितरण किया जाएगा। ब्राह्मी सेवन बच्चे व विद्यार्थियों के लिए उपयोगी होता है। इसके अलावा विशेषज्ञों की देखरेख में छोटे बच्चों से लेकर बड़े व्यक्ति तक को सेवन कराया जाता है।

Leave a reply