top header advertisement
Home - उज्जैन << 33000 तक बिकी लहसुन अब 15000 रुपए बिकने लगी, आलू महंगा, प्याज सस्ता

33000 तक बिकी लहसुन अब 15000 रुपए बिकने लगी, आलू महंगा, प्याज सस्ता


लहसुन के आसमानी भाव नीचे उतर आए हैं। 33000 रुपए प्रति 100 किलो बिकने वाली पकी लहसुन अब दो दिन से 15000 रुपए और एक्स्ट्रा क्वालिटी 20700 में एक आइटम चिमनगंज मंडी में नीलाम हुआ है। यह पक्का है कि इस बार लहसुन की पैदावार कम है लेकिन राजस्थान की हकीकत पता नहीं चलने से भाव आगे कितने कम होंगे, यह आवक बढ़ने पर ही समझ आएगा।

चिप्स का आलू 1500 रुपए क्विंटल

चिप्स का आलू खरीदने वालों की तादाद बढ़ गई है। भाव भी थोक में अधिकतम 1500 रुपए क्विंटल के हो गए हैं। एवरेज आलू भी 8 से 10 किलो बिक रहा है। इस बार आलू की कमी बताई गई है लेकिन उत्तर प्रदेश का आलू आने पर भाव सस्ते हो जाएंगे। उज्जैन मंडी में 400 से 1500 के भाव इस समय चल रहे हैं और उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद तरफ पहाड़ी आलू खासी मात्रा में होने से यहां अगर आलू ज्यादा हुआ तो उज्जैन तरफ भी बिकने आने लगेगा और मालवा के आलू के भाव कम होने लगेंगे लेकिन अभी तक इस प्रकार की कोई खबर नहीं है।

प्याज हो गया सस्ता

टॉप से टॉप गहरा लाल प्याज मंडी में 1300 रुपए प्रति क्विंटल तब बिका। किसानों के अनुसार उक्त भाव कम हैं। शुरुआती दौर में इसी प्रकार का प्याज 50 रुपए प्रति किलो थोक में बिक गया था लेकिन यह भाव 4 दिन में पलट कर 25 रुपए प्रतिकिलो हो गए और घटते-घटते 4 से 13 रुपए प्रति किलो हो गए। िकसान को महंगे भाव की आस थी लेकिन इस समय कमी आ गई है।

Leave a reply