रात 10.30 बजे उज्जैन पहुंचे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख डॉ. भागवत
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत मंगलवार रात 10.30 बजे शहर आए। वे सीधे चिंतामण रोड स्थित सम्राट विक्रमादित्य भवन पहुंचे। जहां स्वयं सेवकों ने उनकी अगवानी की। इसके बाद वे भोजन कर विश्राम के लिए चले गए।
संघ प्रमुख डॉ. भागवत केंद्रीय कार्यकारिणी के साथ अलग-अलग सत्र की बैठक में मार्गदर्शन देने यहां आए हैं। संघ प्रमुख डॉ. भागवत 8 फरवरी तक शहर में रहेंगे। वे यहां मध्य भारत प्रांत के प्रचारकों की बैठक में भागीदारी करेंगे। शाखाओं का विस्तार, संघ का समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विस्तार जैसे विषय पर संघ प्रमुख प्रचारकों का मार्गदर्शन करेंगे।