मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार होगा उज्जैन विक्रमोत्सव, महाशिवरात्रि एवं नगर गौरव दिवस का आयोजन 01 मार्च 2024 से आयोजित होगा उज्जैयनी विक्रम व्यापार मेला
उज्जैन: मुख्यमंत्री मा. डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार गुड़ी पड़वा के अवसर पर उज्जैन में मनाए जाने वाले नगर गौरव दिवस के पूर्व 40 दिनों तक भव्यता के साथ विभिन्न सांस्कृतिक, व्यापरिक एवं औद्योगिक आयोजन किये जायेंगे। इस क्रम में व्यापार मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, इन्वेस्टर समिट का शुभारंभ 1 मार्च 2024 को उज्जैयनी विक्रम व्यापार मेले के शुभारंभ के साथ किया जाएगा एवं समापन 9 अप्रैल 2024 को शिवज्योति अर्पणम् महोत्सव के साथ किया जाएगा।
उज्जैन को व्यवसाय, पर्यटन एवं विकास की राह में आगे बढ़ाने के उद्देशय से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार 1 मार्च 2024 से 9 अप्रैल 2024 तक पीजीबीटी कॉलेज मैदान से दशहरा मैदान तक उज्जैयनी विक्रम व्यापार मेला 2024 का आयोजन किया जा रहा है। लगभग 40 दिनों तक लगने वाले इस व्यापार मेले देश की प्रमुख ऑटो मोबाईल कम्पनियों एवं इलेक्ट्रिानिक्स कम्पनियों द्वारा अपने प्रोडक्ट विक्रय हेतु लगाए जाएंगे साथ ही बड़ी कम्पनियों द्वारा नए प्रोडक्ट लांच किये जाएंगे। ऑटोमोबाइल की खरीदी पर टेक्स में शासन द्वारा 50 प्रतिशत दी जा रही छुट का लाभ नागरिक प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही व्यापार मेले के अन्य सेक्टरों में विभिन्न वस्तुओं की दुकानें रहेगी। मेले में नागरिकों के लिये फूड जोन भी रहेगा जिसमें विशेष रूप से मालवा के व्यंजनों का लुत्फ नागरिक उठा सकेंगे। व्यापार मेले में पर्यटन, संस्कृति, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के माध्यम से वस्तुओं का प्रदर्शन और बिक्री की जायेगी।
उज्जैन जिला प्रशासन, नगर पालिक निगम उज्जैन सहित अन्य शासकीय विभागों के सहयोग से 1 मार्च से उज्जैयनी विक्रम व्यापार मेला 2024 का आयोजन पीजीबीटी कॉलेज मैदान एवं दशहरा मैदान के कुल 8 हेक्टेयर एरिया में किया जा रहा है। जहां कुल 401 दुकानें संचालित की जाएंगी। जिसमें से 220 दुकान पीजीबीटी मैदान एवं 181 दुकाने दशहरा मैदान में संचालित होगी।