top header advertisement
Home - उज्जैन << रिटायर्ड बैंक कर्मी के सुने मकान में चोरी

रिटायर्ड बैंक कर्मी के सुने मकान में चोरी


उज्जैन नानाखेड़ा क्षेत्र के विद्या नगर में रिटायर्ड बैंक कर्मी के सुने मकान में चोरो ने बीती रात जमकर उत्त्पात मचाया। और में रखा सामान चोरी कर ले गए। हालांकि चोरी गए सामान का मूल्य पता नहीं चल पाया है। घर के मालिक और उनकी पत्नी के आने पर ही जानकारी मिल पाएगी।

सांवेर रोड स्थित कालोनी 35 विद्या नगर में रहने वाले अनिल दुबे बैंक के रिटायर्ड कर्मचारी है। उनका बेटा बेंगलोर में रहता है। बीते कई माह से अनिल दुबे और उनकी पत्नी अपने बेटे के पास बेंगलोर गए हुए थे। सुने मकान होने के चलते बीती रात अज्ञात बदमाशों ने सुने मकान में हाथ साफ़ कर दिया। चोर को घर में रखी कार की चाबी भी हाथ लग गई जिसके बाद उन्होंने टीवी और अन्य सामान कार में रखकर उसे स्टार्ट करने की कोशिश की लेकिन कार स्टार्ट नहीं हुई। जिसके बाद चोर कार को कुछ दूर तक धकेलते हुए ले गए। जब पड़ोसियों ने दुबे की कार सड़क पर रखी देखि तो उन्हें शक हुआ और उन्होंने अनिल दुबे को फोन पर सुचना दी। जिसके बाद अनिल दुबे ने अपने भाई सतीश दुबे को घर पर भेजकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

Leave a reply