top header advertisement
Home - उज्जैन << स्वर्णिम भारत थीम के साथ दिगंबर जैन सोशल ग्रुप क्रिएटिव ग्रुप की शपथ

स्वर्णिम भारत थीम के साथ दिगंबर जैन सोशल ग्रुप क्रिएटिव ग्रुप की शपथ


दिगंबर जैन सोशल ग्रुप क्रिएटिव का पद ग्रहण समारोह स्वर्णिम भारत की थीम पर आयोजित किया गया। आदित्य मंगलम ने अध्यक्ष, अंकुश डागरिया सचिव व वैभव कोटड़िया ने कोषाध्यक्ष पद की शपथ ली। कार्यकारिणी के साथ सेवा कार्यों से संगठन को सर्वश्रेष्ठ बनाने का संकल्प लिया।

अध्यक्ष मंगलम व सचिव डागरिया ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश विनायका राष्ट्रीय अध्यक्ष फेडरेशन, प्रमुख अतिथि देवेंद्र कंसल कार्याध्यक्ष फेडरेशन, रश्मि जैन शपथ अधिकारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जबलपुर थे। ध्वजारोहण स्नेहलता सोगानी ने किया।

स्वागत भाषण ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष मनीष जैन ने दिया। अतिथियों का स्वागत माधवी मंगलम, मधु डगारिया और शीतल कोटडिय़ा ने किया। मंगल कलश स्थापना संतोष जिनेंद्र जैन और ज्योति जिनेंद्र जैन ने की। कार्यक्रम में स्वर्णिम भारत पर आधारित आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति लीना जैन, सविता अंचलिया, श्वेता, मनीषा, तथा अनुजा बोहरा ने दी। जिससे वातावरण में देश भक्ति का रंग घुल गया।

Leave a reply