गुप्त नवरात्रि 10 से, हरसिद्धि में प्रज्वलित होंगी दीप मालिकाएं
गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 10 फरवरी से होगी। यह माघ माह की नवरात्रि हैं, जिसे गुप्त नवरात्रि के नाम से जाना जाता है। देश की 51 शक्तिपीठों में एक शहर के हरसिद्धि मंदिर में नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन संध्या आरती में दीप मालिकाएं प्रज्वलित की जाएंगी।
इन दीप मालिकाओं को प्रज्वलित करने और उनके दर्शन लाभ के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्र होते हैं। पुजारी राजू गिरि गोस्वामी ने बताया कि गुप्त नवरात्रि में देवी का प्रतिदिन शृंगार किया जाएगा। सुबह, शाम ढोल, नगाड़ों से महाआरती की जाएगी। परिसर में दीप मालिकाएं प्रज्वलित की जाएंगी। गुप्त रूप से पूजा, पाठ, अनुष्ठान, यज्ञ पूजन किया जाएगा।
गढ़कालिका में महाआरती गुप्त नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन माता का विशेष पूजन और महाआरती की जाएगी। इसके लिए मंदिर को सजाया जाएगा। माता के दर्शन लाभ लेने के लिए देशभर से श्रद्धालु आते हैं।