सिंहस्थ 2028 के प्रस्तावों में सदावल मार्ग का चौड़ीकरण भी शामिल करें
सदावल मार्ग का चौड़ीकरण प्रस्तावित कामों में शामिल किया जाएं। दौलतगंज क्षेत्र में मल्टीलेवल पार्किंग की भी बहुत जरूरत है। इसके लिए विधिवत प्रस्ताव बनाएं। इसके अलावा पंचक्रोशी पड़ाव स्थलों पर किए जाने वाले विकास कार्यों की डीपीआर भी बनाई जाएं। ये बात विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने कही।
वे सोमवार को सिंहस्थ 2028 के लिए प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। बैठक में पुलिस एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान संभागायुक्त डॉ. संजय गोयल ने निर्देश दिए कि सिंहस्थ में मुख्य रूप से एक कमांड और कंट्रोल रूम बनाया जाएं, जहां से संपूर्ण व्यवस्था का निरीक्षण किया जा सके।