top header advertisement
Home - उज्जैन << भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा प्रत्येक मंडल में गांव चलो अभियान व नगर में बूथ चलो अभियान

भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा प्रत्येक मंडल में गांव चलो अभियान व नगर में बूथ चलो अभियान


भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा प्रत्येक मंडल में गांव चलो अभियान व नगर में बूथ चलो अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। मंडलों की कार्यशाला को नगर अध्यक्ष विवेक जोशी, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने भी संबोधित किया। कार्यशाला में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता व पितृ पुरुष पं. दीनदयालजी व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर विधिवत आरंभ किया गया।

मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा के अनुसार कार्यशाला को नगर अध्यक्ष जोशी ने संबोधित करते हुए कहा कि गांव चलो अभियान व नगर में बूथ चलो अभियान को लेकर मंडल स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें संगठन के निर्देशानुसार करणी कार्य दिए गए हैं, जिन्हें 9 से 11 फरवरी तक पूर्ण करना है। साथ ही 487 बूथों पर पदाधिकारियों को प्रवास करके लोगों से मिलना है। हम सभी को अपने बूथ पर जाकर और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी देना है, भाजपा की सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है। भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर यह डबल इंजन की सरकार दोगुनी गति विकास कर रही है। 3 दिवसीय इस अभियान में सभी कार्यकर्ता अपने दायित्व वाले क्षेत्रों में 24 घंटे बूथों में रहकर बूथ सशक्तिकरण कार्य को मजबूती के साथ पूरा करेंगे। प्रत्येक बूथ पर भाजपा को 51 प्रतिशत वोट बढ़ाना है। मतदाता सूची का अवलोकन कर नए मतदाताओं को जोड़ना तथा जो मतदाता बाहर चले गए हैं अथवा नहीं हैं, उन्हें मतदाता सूची से कटाने का काम सजगता से किया जाना आवश्यक है।

विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा ने कार्यशाला को संबोधित किया। मंडलों की कार्यशाला में वक्ता के रूप में जगदीश अग्रवाल, सोनू गहलोत, प्रभुलाल जाटवा, संजय अग्रवाल, ओम जैन, विशाल राजोरिया, सत्यनारायण खोईवाल ने संबोधित किया। गांव चलो अभियान के प्रभारी मोहन जायसवाल, सह प्रभारी महेंद्रसिंह रघुवंशी, रितेश जटिया को बनाया गया है। कार्यशाला में प्रवासी कार्यकर्ता, बूथ संयोजक उपस्थित थे।

Leave a reply