top header advertisement
Home - उज्जैन << व्यापार मेले के दौरान वैदिक घड़ी का होगा लोकार्पण

व्यापार मेले के दौरान वैदिक घड़ी का होगा लोकार्पण


उज्जैन| शिल्पज्ञ विभाग की समीक्षा तकनीकी अधिकारियों के साथ करते हुए निगम आयुक्त आशीष पाठक ने निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार विशेष निधि से उज्जैन शहर में विकास कार्यों के साथ ही बड़े निर्माण करवाए जाएंगे।

 

निगम आयुक्त द्वारा शिल्पज्ञ विभाग द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक लेते हुए विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में प्रमुख मार्गों के डामरीकरण कार्य, नेशलन क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत किए जा रहे कार्यों के साथ ही नगर निगम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में करवाए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षात्मक चर्चा करते हुए उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की। आयुक्त द्वारा जंतर-मंतर वेधशाला में वैदिक घड़ी निर्माण कार्य की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि वैदिक घड़ी का लोकार्पण 1 मार्च से प्रारंभ हो रहे विक्रम व्यापार मेले के अंतर्गत करवाया जाना प्रस्तावित है। इसलिए वैदिक घड़ी के शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए।

Leave a reply