top header advertisement
Home - उज्जैन << जनप्रतिनिधियों ने पथ प्रकाश एवं टाटा के कार्यो का प्रजेंटेशन देखा

जनप्रतिनिधियों ने पथ प्रकाश एवं टाटा के कार्यो का प्रजेंटेशन देखा


उज्जैन: शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था एवं टाटा द्वारा किए जा रहे भूमिगत सीवरेज लाईन के कार्यो को विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, नेता प्रतिपक्ष श्री रवि राय, निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक सहित पार्षदगण, जनप्रतिनिधियों ने प्रजेंटेशन के माध्यम से देखा।

  नगर निगम के विशेष सम्मेलन में निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव जी द्वारा प्रकाश व्यवस्था एवं टाटा प्रोजेक्ट के प्रस्ताव पर यह व्यवस्था दी गई थी कि पार्षदों, जनप्रतिनिधियों को प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से पूरी जानकारी से अवगत करवाया जाए। बुधवार को स्मार्ट सिटी कार्यालय में जनप्रतिनिधियों को प्रजेंटेशन के माध्यम से पथ प्रकाश व्यवस्था एवं टाटा के कार्यों की जानकारी दी गई। जिसमें शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था के संबंध में स्मार्ट तकनीक के साथ ही प्राप्त शिकायतों के निराकरण किस प्रकार किए जाएंगे उसकी विस्तृत जानकारी दी गई। टाटा द्वारा शहर में किये जा रहे भूमि गत सीवर के किये जा रहे कार्यो की विस्तृत जानकारी देते हुए आगामी समय में होने वाले कार्यो की समय सीमा बताई गई प्रजेंटेशन में बताया गया कि जून 2024 तक टाटा द्वारा शेष सीवर लाईन के साथ ही चेंबर निर्माण, हाउस कनेक्टिविटि, रोड़ रेस्टोरेशन, संधारण कार्य इत्यादि पूर्ण कर लिया जाएगा।
  इस दौरान एमआईसी सदस्य श्री रजत मेहता, श्री प्रकाश शर्मा, श्री कैलाश प्रजापत, श्री अनिल गुप्ता, श्री जितेन्द्र कुवाल, डॉ. योगेश्वरी राठौर, श्रीमती दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी, श्रीमती सुगन बाबुलाल वाघेला, झोन अध्यक्ष श्री विजय सिंह कुशवाह, श्री सुशील श्रीवास, श्री पुरूषोत्तम मालवीय, श्री संग्राम सिंह भाटीया सहित पार्षदगण, अपर आयुक्त श्री आर.एस. मण्डलोई, अधिक्षण यंत्री श्री आर.आर. जारोलीया, कार्यपालन यंत्री श्री अनिल जैन, जनसंपर्क अधिकारी श्री अहमद रईस निजा़मी उपस्थित रहे।      

Leave a reply