सिंहस्थ के प्रस्तावों पर जनप्रतिनिधियों के साथ की चर्चा, आज डॉ. राजौरा करेंगे समीक्षा
सिंहस्थ 2028 व शहर विकास की दृष्टि से जुड़े जरूरी प्रस्तावों को लेकर शुक्रवार को कलेक्टर नीरजकुमार सिंह ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें नई पुल-पुलियाओं के निर्माण, मार्गों के चौड़ीकरण, पार्किंग स्थल, शिप्रा शुद्धिकरण, एयरपोर्ट व भीड़ प्रबंधन के इंतजाम आदि को लेकर बातें हुई।
बैठक में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव, भाजपा नगराध्यक्ष विवेक जोशी आदि शामिल थे। कलेक्टर सिंह ने बताया जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के बाद अब शनिवार को इन तमाम बिंदुओं पर अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा बैठक लेंगे।