top header advertisement
Home - उज्जैन << इसरो के प्रमुख डॉ. एस. सोमनाथ ने बाबा महाकाल से चंद्रयान 3 की सफलता के लिए प्रार्थना की थी।

इसरो के प्रमुख डॉ. एस. सोमनाथ ने बाबा महाकाल से चंद्रयान 3 की सफलता के लिए प्रार्थना की थी।


उज्जैन- सांदीपनि आश्रम स्थित श्री कुण्डेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को विशेष पूजा की गई। चंद्रयान 3 की सफलता के लिए उज्जैन में भी पूजन-अर्चन किया जा रहा हैं। शिवलिंग का अभिषेक कर चंद्रयान की बिना विघ्न लैंडिंग के लिए मंत्रों का जाप भी किया जा रहा हैं। लैंडिंग की उलटी गिनती शुरू होने के बाद विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए प्रार्थना हुई। मंदिर में चंद्रयान के मॉडल को रखकर उसका पूजन किया जा रहा हैं।  इसरो चीफ डॉ. एस. सोमनाथ 24 मई को उज्जैन आए थे। उन्होंने महाकालेश्वर सहित अन्य मंदिरों के दर्शन किए थे। उन्होंने श्री कुण्डेश्वर महादेव मंदिर में भी पहुंचकर दर्शन किये।  
इसरो के प्रमुख डॉ. एस. सोमनाथ ने बाबा महाकाल से चंद्रयान 3 की सफलता के लिए प्रार्थना की थी।

Leave a reply